मैक्सिको : मेट्रो के पुल का एक खंभा ढहने से हुआ हादसा, मलबे में दबकर हुई 23 लोगों की मौत

By: Ankur Wed, 05 May 2021 5:47:37

मैक्सिको : मेट्रो के पुल का एक खंभा ढहने से हुआ हादसा, मलबे में दबकर हुई 23 लोगों की मौत

मैक्सिको सिटी में एक बड़ा हादसा तब हो गया जब मेट्रो के पुल का एक खंभा ढह गया और इसके मलबे में दबकर 23 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें ट्रेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है और बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालते नजर आ रहे हैं। मेट्रो लाइन-12 पर यह हादसा हुआ। इस लाइन के निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरते जाने के आरोप लगे थे। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो इबरार्ड ने ट्वीट किया, बहुत दर्दनाक घटना हुई है।

घटनास्थल पर एक क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि आपात एवं बचावकर्मी वहां जाकर फंसे हुए लोगों का पता लगा सकें। मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबौम ने कहा कि 49 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से सात की हालत गंभीर है, उनकी सर्जरी हो रही है। शिनबौम ने कहा कि घटनास्थल से एक मोटरचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जो सड़क के किनारे नीचे फंसा हुआ था। कई बचावकर्मी मलबे के नीचे तलाश कर रहे हैं। शिनबौम ने बताया कि दुर्भाग्य से मरने वालों में बच्चे भी हैं।

मेयर ने बताया कि पुल का खंभा गिरने से यह दुर्घटना हुई। खंभा ढहने से पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिससे मलबे में कई कारें दब गयीं। उन्होंने आशंका जतायी कि कुछ लोग मेट्रो मार्ग के अंदर भी फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं मालूम वे जिंदा भी हैं या नहीं।’’

ये भी पढ़े :

# कोरोना संकट के बीच इस राज्य के कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, दोगुनी हो सकती है सैलरी

# राजस्थान: गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, संपूर्ण लॉकडाउन पर हो सकती है चर्चा

# राजस्थान: बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने दिखाई सख्ती, अनावश्यक घूम रहे 1900 लोगों पकड़ा, किया क्वारंटीन

# कोरोना से जंग जितनी है तो कमान नितिन गडकरी को सौंपिये, PMO से नहीं होगा: BJP नेता

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com